दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने केशकाल क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान बेसन, मैदा, अंजीर कतली, पनीर एवं खोवा के कुल 06 खाद्य नमूने संकलित किए गए। वहीं मानव उपभोग के अयोग्य पाई गई 15 किलोग्राम खाद्य सामग्री को नियमानुसार नष्ट कराया गया।
खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
#FoodSafety #ConsumerSafety #Kondagaon #Diwali2026 #MawaKondanaar