भीलवाड़ा: भीलवाड़ा के केमिस्टों ने अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सांकेतिक हड़ताल की, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन
भीलवाड़ा, अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से हो रही अनियंत्रित दवा सप्लाई के विरोध में मंगलवार को भीलवाड़ा जिले के दवा व्यापारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल रखी। जिलेभर की दवा दुकानें बंद रखकर केमिस्टों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।