चौरीचौरा: चौरी चौरा में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया
चौरीचौरा के वार्ड संख्या 16 स्थित हनुमान मंदिर (मंगल भवन) में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन सुबह 11 बजे पूजा-अर्चना के बाद धूमधाम से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में 108 कन्याओं ने सिर पर कलश उठाई कलश यात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों से होकर गुजरी।