सहसवान: सहसवान की तहसील परिसर के गेट पर भारतीय किसान यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
सहसवान की तहसील परिसर की गेट पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला सचिव रन सिंह उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में गुरुवार को किसानों ने धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबंधित ज्ञापन एसडीएम सहसवान को सौंपा गया है। किसानों की मांग है की किसानों पर खतौनी द्वारा खाद देने का प्रतिबंध हटाया जाए। किसानों को विद्युत आपूर्ति पर्याप्त नहीं मिल रही है।