विश्व हिंदू महासंघ संतकबीरनगर की मासिक बैठक संपन्न, विभिन्न प्रकोष्ठों में बड़ी संख्या में हुए मनोनयन
खलीलाबाद, संतकबीरनगर। विश्व हिंदू महासंघ संतकबीरनगर की मासिक बैठक एवं मनोनयन कार्यक्रम शुक्रवार को खलीलाबाद स्थित होटल शिवाय में आयोजित किया गया। बैठक में प्रदेश, जिला, तहसील, ब्लॉक एवं नगर स्तर के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के मनोनयन की घोषणा की गई। नवमनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया तथा शीघ्र ही उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों के संयोजक मनोज प्रजापति एवं मंडल प्रभारी सतीश चंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री गौ रक्षा प्रकोष्ठ श्याम नारायण तिवारी तथा प्रदेश मंत्री छेदी प्रसाद यादव की विशेष उपस्थिति रही।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सोनू गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का संयोजन जिला संयोजक संजय चौहान ने किया तथा सोशल मीडिया की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष जय हिंद प्रजापति ने निभाई।मनोनयन कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी भिखारी प्रजापति के निर्देश पर चंद केश उपाध्याय को प्रदेश मंत्री, डॉ. मयंक राय को प्रदेश मंत्री (चिकित्सा प्रकोष्ठ), शिखा अग्रहरि को प्रदेश मंत्री (मातृशक्ति प्रकोष्ठ), धर्मेंद्र मिश्रा को जिला प्रभारी (गौ रक्षा प्रकोष्ठ), बृजनंदन मिश्रा को जिला अध्यक्ष (धर्माचार्य प्रकोष्ठ), डॉ. अजीत अग्रहरी को जिला अध्यक्ष (चिकित्सा प्रकोष्ठ), श्रीमती शीला सिंह को जिला अध्यक्ष (मातृशक्ति प्रकोष्ठ), अरुण तिवारी, आलोक राय, राजेश कुमार राय, बाल केश शुक्ला, लक्ष्मी शंकर शुक्ला एवं रवि उपाध्याय सहित अनेक कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।इसके अलावा राकेश चौरसिया, अभिषेक अग्रहरी, समर सिंह, ओंकार सिंह, विश्वजीत, अजय मिश्रा, राम शुभग शर्मा, रामचंद्र पांडे, राजेश प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति, विजय भान चौधरी, राजकुमार मिश्रा तथा राहुल प्रजापति सहित अनेक पदाधिकारियों को ब्लॉक एवं जिला स्तर की जिम्मेदारियां प्रदान की गईं।
बैठक में जिला कृषि प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिव बहादुर सिंह, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चिंतामणि मिश्रा, आशीष मिश्रा, राकेश शर्मा, विनोद कन्नौजिया, सत्येंद्र प्रजापति, गंगा प्रसाद गुप्ता, आशुतोष त्रिपाठी, कृष्णा सिंह, राजन पांडे, रामप्रवेश शुक्ला, राजेश पाठक, अजय कनौजिया, पंकज श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, अजय सिंह, दूध लाल प्रजापति, रमेश प्रजापति, ओम प्रकाश गुप्ता, रामधनी गुप्ता, सुरेश चौधरी, मातृशक्ति प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष शीला सिंह, महामंत्री सुमन ठाकुर, आशा देवी, गुड़िया देवी, सुमन देवी, आरती देवी, माया देवी सहित जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने नवमनोनीत कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 7, 2026