गोरखपुर: सीएम योगी ने गोरखपुर में पीआरडी जवानों को दी बड़ी सौगात, अब ड्यूटी भत्ता होगा ₹600
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पीआरडी जवानों की बड़ी सौगात दी।इन जवानों को सपरिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये मुफ्त इलाज से आच्छादित करने के साथ ही CM ने उनके दैनिक ड्यूटी भत्ता में वृद्धि करने की घोषणा की।अपने कार्यकाल में इसके पूर्व तीन बार ड्यूटी भत्ता बढ़ा चुके सीएम ने गोरखपुर में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन में चौथी बार वृद्धि का ऐलान किया है