तुलसीपुर: सीएमएस स्कूल तुलसीपुर में अभिभावक ने टीसी न देने का लगाया आरोप, प्रिंसिपल ने कहा- बकाया है फीस का रुपया
शनिवार सुबह 11:00 बजे तुलसीपुर निवासी व्यक्ति ने सीएमएस स्कूल के प्राचार्य पर टीसी न देने का आरोप लगाया और कहा कि प्राचार्य कह रहे हैं कि तुम्हारे बच्चे का फीस बाकी है। वहीं प्राचार्य ने बताया की इस व्यक्ति के तीन बच्चे विद्यालय में पढ़ते थे इसने अपनी मजबूरी बताई जिस पर सहानभूति की गई। उन्होंने कहा की फीस मांगने पर अनर्गल शिकायत कर रहा है।