तुलसीपुर: गनवरिया में स्वच्छ जल मिशन के अंतर्गत निर्मित वॉटर टैंक का पंप हाउस खराब, ग्रामीणों को पानी के लिए हो रही दिक्कत
शुक्रवार 4 बजे ग्रामीणों ने बताया गनवरिया में स्वच्छ जल मिशन के अंतर्गत निर्मित पंप हाउस खराब होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है लोगों ने बताया कि लगभग 5 वर्ष पूर्व इसका निर्माण हुआ था इसके खराब होने से लोगों को शुद्ध जल नहीं मिल पा रहा है लोग डिब्बा बंद पानी खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।