तुलसीपुर: धर्मांतरण मामले में विश्व हिंदू महासंघ चलाएगा जनजागरण अभियान, जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया सुनियोजित साजिश
धर्मांतरण मामले की जांच में नए तथ्य सामने आ रहे हैं जांच एजेंसियों को पता चला है कि छांगुर बाबा का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है। विदेशों से हवाला के जरिए फंडिंग की जानकारी भी मिली है तुलसीपुर में विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने इसे एक सुनियोजित साजिश बताया है कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पिछले 10 वर्षों में बने संगठनों की जांच हो।