सुनेल: सिरपोई के विद्यालय में वन विभाग ने भेंट की 25 बेंच, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
सुनेल क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरपोई में वन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए 25 बेंच भेंट की है।क्षेत्रीय वन अधिकारी पिड़ावा विजय सिंह ने सोमवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि उपवन संरक्षक झालावाड़ के निर्देशन में वन विभाग पिड़ावा द्वारा नवाचार करते हुए विद्यार्थियों की पढ़ाई सुगम बनाने हेतु 25 बेंच भेंट की है। इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।