किशनगंज: सरपंच प्रत्याशी के कार्यालय में घुसकर दबंगई, समर्थकों ने थाने जाकर कार्रवाई की मांग की
भंवरगढ़. सरपंच चुनाव को लेकर क्षेत्र में सियासी माहौल गरमाने लगा है। यहां सरपंच प्रत्याशी के कार्यालय में घुसकर 10 से 15 लोगों पर दबंगई करने का आरोप लगा है। घटना के बाद सरपंच प्रत्याशी के पति नवदीप शर्मा सैकड़ों समर्थकों के साथ भंवरगढ़ थाने पहुंचे। उन्होंने विपक्षी सरपंच प्रत्याशी के समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।