निज़ामाबाद: सरायमीर पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के सरायमीर कोतवाली की पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त भीम को गिरफ्तार कर लिया है वह कौरागहनी गांव का निवासी है आरोप है कि 2 मई 2026 को उसने युवती के साथ गाली-गलौज, छेड़छाड़, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था ।