पीरटांड: 154वीं बटालियन ने ढोलकट्टा गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया
154 वी बटालियन द्वारा पिरटांड प्रखंड के मधुबन पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढोलकट्टा गांव में शनिवार को 4 बजे सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में 154 बटालियन उप कमान्डेंट अमीत कुमार झा शामिल हुए उन्होंने दर्जनों ग्रामीणों के बीच खेल एवं दैनिक उपयोग में आने वाली जीवन उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया।