पीरटांड: बिजली बिल माफी योजना पर भाकपा माले की टीम ने बिजली विभाग के GM और AC से की मुलाकात
बिजली बिल माफी योजना को लेकर भाकपा माले का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को 3 बजे डांडीडीह स्थित बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे और जीएम और एसी से मुलाकात किया। इस मौके पर बातचीत के क्रम में बिजली विभाग के जीएम प्रतोष कुमार ने कहा कि सभी समस्याओं को 15 दिनों के अंदर चिन्हित कर कर लिया जाएगा। कहा कि इसको लेकर अधिकारियों ओर JE को निर्देशित किया गया है।