पीरटांड: खुखरा के बासोटांड स्कूल में CRPF की 154 बटालियन ने खेल सामग्री और जीवन उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया
खुखरा थाना के आदिवासी बहुल गांव बासोटांड के स्कूल में बुधवार 4 बजे सीआरपीएफ की 154 बटालियन द्वारा खेल सामग्री एवं विभिन्न जीवन उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया। बताया गया कि भारत सरकार द्वारा प्रायोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत यह कार्यक्रम किया गया।