ढीमरखेड़ा: लालपुर में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सूचना के 3 घंटे बाद पहुंची पुलिस; ग्रामीणों ने एसपी से कार्रवाई की मांग
कटनी जिले की ढीमरखेड़ा थाने की सिलोडी पुलिस चौकी पर आए दिन लापरवाही के आरोप लग रहे हैं रेत माफियाओं से साठ गांठ के आरोपों का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ की चौकी क्षेत्र के ग्राम लालपुर में सुबह 8:30 बजे ग्रामीणों ने देखा कि गांव का बुजुर्ग महेश राजपाल महुआ के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है ग्रामीणों ने पुलिस को तत्काल मामले की जानकारी दी