चकरनगर: क्वारी नदी के दलदल में फंसी गौ माता को बचाने वाले 'रेस्क्यू वीर' होंगे सम्मानित
कुंवारी नदी किनारे दलदल में फंसी गौ माता को जान जोखिम में डालकर बीती रात्रि सुरक्षित बाहर निकालने वाली गो सेवा टीम के सात सदस्यों को अब सम्मानित किया जाएगा। कठिन परिस्थितियों में कई घंटे चले रेस्क्यू अभियान में टीम ने गौ माता की जान बचाकर जीव-दया और सेवा भावना की मिसाल पेश की।