➡️ जन्माष्टमी पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए विशेष पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, सागर द्वारा जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में जनसहभागिता के साथ विशेष पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर तथा पौष्टिक भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह आयोजन मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार किया गया।
29 अगस्त 2026 से प्रारंभ हुए बाल-कल्याणकारी पखवाड़े का समापन जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों में किया गया। इस दौरान संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारियों (BMO) के समन्वय से आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापकर उनके पोषण स्तर का आकलन भी किया गया।
जन्माष्टमी के अवसर पर जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वसहायता समूहों के माध्यम से बच्चों के लिए विशेष पौष्टिक भोजन एवं व्यंजन तैयार कर वितरित किए गए। कार्यक्रम में बच्चों, माताओं और स्थानीय समुदाय ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
आयोजन के माध्यम से बच्चों में सुपोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही समुदाय को बाल स्वास्थ्य एवं कल्याण की गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, सागर ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सुपोषण को बढ़ावा देना तथा जन्माष्टमी जैसे पर्वों के माध्यम से बाल कल्याण एवं पोषण संबंधी गतिविधियों में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar