➡️ गौ सेवा ही भगवान श्री कृष्ण की सच्ची भक्ति है - विधायक श्री लारिया
➡️ दयोदय गौशाला रतौना में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुसार प्रदेश की सभी गौशालाऔं में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व एक साथ मनाया गया । आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन केन्द्र रतौना सागर द्वारा संचालित दयोदय गौशाला एवं जिला गौपालन समिति के संयुक्त तत्वावधान में गौशाला में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कहा कि वर्तमान परिवेश में गौ रक्षा एवं गौ सेवा ही भगवान श्रीकृष्ण की सच्ची भक्ति है । उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने सागर को दो महत्वपूर्ण सेवा प्रकल्प दिए हैं , पहला भाग्योदय चिकित्सालय जो मानव सेवा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रही है , वहीं दूसरी ओर दयोदय गौशाला जहां दो हजार से अधिक निराश्रित गौवंश का संरक्षण हो रहा है । उन्होंने कहा कि गौशाला में गर्मी के मौसम में पानी की कमी न हो , इसके लिए जल जीवन मिशन के तहत दो कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाऐंगे ।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रुप में बोलते हुए सागर जिला पंचायत सी.ई.ओ जगदीश गोमे ने कहा कि बहुत समय बाद मुझे एक अच्छी गौशाला देखने का अवसर मिला। मेरे कार्यकाल में इस सेवा कार्य के लिए जब भी अवसर मिलेगा , मैं तत्पर रहूंगा । मेरी इच्छा है कि मैं अपनी सेवानिवृत्ति के उपरांत गौसेवा का कार्य आर सकूं ।
कार्यक्रम की शुरुआत गौमाता की पूजन एवं आरती से हुई । सभी अतिथियों ने गायों को हरी सब्जी एवं गुड़ रोटी खिलाकर गौ शेड की सफाई भी की ।
इस अवसर पर गौ सेवा एवं संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए समाजसेवी महेश बिलहरा , सूरज सोनी , वंदना मिश्रा एवं पारंग शुक्ला का सम्मान भी किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन गौशाला अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र जैन मालथौन ने किया एवं आभार श्री राजेश जैन ने व्यक्त किया । जिले की गौशालाओं एवं पशुधन के संबंध में उपसंचालक डी.डी चढ़ार ने जानकारी दी ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कैट के श्री सुरेन्द्र मालथौन, श्री संतोष बिलहरा , अनिल नैनधरा , अरूण जैन ,रिषभ बांदरी , सी.ए. प्रियेश जैन , नोडल अधिकारी बलराम ठाकुर, डा. जगदीश बाविसताले , राजा भैया , सुनील सराफ , संदीप जैन , रितु जैन , लखन यादव ,प्रबंधक देवेन्द्र घोषी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar