रायपुर: छतौना में NH-45 की मरम्मत जारी, यातायात सुचारू, 58 प्रतिशत परियोजना पूरी, 286 करोड़ की लागत से हो रहा 2-लेन चौड़ीकरण
Raipur, Raipur | Aug 13, 2026 13 अगस्त गुरुवार दोपहर 3 बजे cm सचिवालय ने दी जानकारी छत्तीसगढ़ के गौरेला-बिलासपुर नेशनल हाईवे-45 पर छतौना के पास क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है। विभाग के मुताबिक मार्ग पर यातायात पूरी तरह चालू है और वाहन सामान्य रूप से आवाजाही कर रहे हैं। अतिवृष्टि और भारी वाहनों के लगातार दबाव से सड़क की सतह प्रभावित हुई थी, जिसके बाद EPC अनुबंधक द्