बहादुरपुर: खेरोदा चक्क निवासी लकवाग्रस्त बुजुर्ग ने बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप लगाया, एएसपी से मदद मांगी
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खेरोदा चक्क गांव में एक लकवाग्रस्त बुजुर्ग ने अपने ही बेटे और बहू पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित श्यामलाल अहिरवार ने शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे एएसपी गजेंद्र सिंह को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। बुजुर्ग का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर बेटा-बहू आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते हैं |