संदेश: तीर्थकॉल गांव स्थित सोन नदी में नहाने गए चार भाइयों की डूबकर दर्दनाक मौत, एक-दूसरे को बचाने में गई सभी की जान
भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकॉल गांव स्थित सोन नदी के बरवा घाट पर शनिवार को नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी में डूबने से सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन चचेरे भाई थे, जबकि चौथा युवक उन्हें बचाने के लिए नदी में उतरा था। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों बच्चे एक ही परिवार से जुड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफ