भदोही: दुर्गागंज में पशु चोरी करने वाले गिरोह को किया गया गिरफ्तार, चोरी की भैंस बरामद
भदोही जिले की दुर्गागंज पुलिस ने पशु चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना दुर्गागंज क्षेत्र के आनंदडीह गांव में 14-15 मार्च की रात एक भैंस की चोरी हुई थी, जिसकी सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 16 मार्च को पुलिस ने मो. सुहैल, अल्ताफ और जाविद उर्फ लल्ला को शहीद बाबा मजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।