भदोही: चौरी के गोहिलाव में होली के गाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, एफआईआर दर्ज
थाना चौरी क्षेत्र के गोहिलव बाजार में होली पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता मुन्नी देवी ने अपने पति जगदीश गुप्ता, पुत्र रवींद्र गुप्ता और स्वयं पर हुए हमले की शिकायत दर्ज कराई है। घटना 14 मार्च 2025 को सुबह 10:30 बजे हुई, जब गांव के ही चार व्यक्तियों ने हमला किया।