भदोही: भदोही साइबर क्राइम पुलिस ने पीड़ित के खाते में वापस किए 10,000 रुपये
गलती से दूसरे के खाते में ट्रांसफर हुए 10,000 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए।जानकारी के अनुसार, सुरेश कुमार दुबे, निवासी नवादा रुही, थाना सुरियांवा, जनपद भदोही, ने 7 मार्च 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके द्वारा गलती से दूसरे व्यक्ति के खाते में 10,000 रुपये ट्रांसफर हो गए हैं।