भदोही: सुरियावां और ज्ञानपुर थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की हुई मौत व 3 लोग हुए घायल
भदोही जिले के सुरियावां और ज्ञानपुर थाना क्षेत्र में होली के दिन हुए अलग लग सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई वहीं घटना में तीन लोग घायल हो गए। सुरियावां थाना क्षेत्र के मतेथू वहीदा मार्ग पर दो मोटरसाइकिल की टक्कर में धीरेन्द्र कुमार सिंह की मौत हो गई। झिंगुरपुर में दो बाइक की टक्कर में औराई के शायर निवासी विजय शंकर यादव की मौत हुई।