टीकमगढ़: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
टीकमगढ़ शहर के मोटे के मोहल्ला स्थित मंसूरी क्यामगाह के पास 6 मई को हुई मारपीट का मामला अब गंभीर हो गया है। मारपीट में घायल हुए जमील खान उर्फ दल्लू खान को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद प्राइवेट उपचार जारी था। उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनो ं ने हत्या के आरोप लगाए है। पुलिस जांच मे ं जुटी है।