परसवाड़ा: साढ़े तीन वर्षों बाद ग्राम पंचायत उकवा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
जनपद पंचायत परसवाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत उकवा में नवागत सरपंच श्रीमती रामवती उयके, उपसरपंच शिवशंकर तिवारी एवं पंचगणों के नेतृत्व में विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है। ग्राम में विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क, पक्की नालियां, आरसीसी लघु पुलिया, सामुदायिक भवन का सौंदर्यीकरण तथा हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। पेयजल संकट से राहत के लिए नलकूपों में सबमर्सिबल पंप और ट