भागलपुर गंगा किनारे भीषण कटाव से पांच पक्का का मकान गंगा नदी में समाया
भागलपुर जिले के नौगछिया अनुमंडल के रघुपुर में ब्रह्मा बाबा स्थान के पास शुक्रवार रात को रेलवे का 300 मीटर लंबा बांध ढह गया, जिससे पांच पक्का का मकान गंगा नदी में समा गया। और स्थानीय लोगों में भारी डर माहौल होगया । इस घटना के बाद शंकरपुर और (अलअल्पुर) गांवों के सैकड़ों परिवारों को अपने घर खाली करने पड़े। लोग अपने मवेशी, अनाज और जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे क्योंकि बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ने लगा। कटाव की शुरुआत सबसे पहले महादेवपुर-ब्रह्मस्थान इलाके के पास हुई थी, जहां कुल टूट से पहले 100 मीटर का हिस्सा नदी के किनारे की कमजोरी का शिकार हुआ था। हालांकि गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे था, लेकिन तेज पानी के बहाव के कारण मिट्टी अंदर से खोखली हो गई और बांध टूट गया। आंकड़े बताते हैं कि रघुपुर में गंगा का जलस्तर 32.37 मीटर था, जो चेतावनी के स्तर 32.68 मीटर से 31 सेंटीमीटर नीचे और खतरे के स्तर 33.68 मीटर से 1.31 मीटर नीचे था । जानकारी मिलते ही नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने संभाला कमान, अधिकारियों के साथ बांध पर हैं डटे रहे लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया
बाइट,,नवगछिया एसपी वैभव शर्मा
Rahui, Nalanda | Oct 11, 2026