जबलपुर: पश्चिम विधानसभा में खस्ताहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों के बीच निकाला बैलगाड़ी जुलूस
पश्चिम विधानसभा की सड़कों की बदहाली को लेकर अब सियासी विरोध भी सड़क पर उतर आया है। युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष घनश्याम महोबिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खस्ताहाल सड़कों के विरोध में बैलगाड़ी जुलूस निकालकर जिम्मेदारों को आईना दिखाने की कोशिश की। जुलूस जैसे-जैसे आगे बढ़ा, सड़क के गड्ढे खुद ही प्रदर्शन की कहानी बयां करते नजर आए। बैलगाड़ी के साथ चल रहे बैल भी क