सुनेल: बोलिया बुजुर्ग के विद्यालय में मातृ-पितृ पूजन दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया
Sunel, Jhalawar | Feb 14, 2025 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोलिया बुजुर्ग में मातृ पितृ पूजन दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य भौमसिंह ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे प्रेसनोट जारी कर बताया है कि राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार आज विद्यालय में मां सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात् उपस्थित माता पिता की मंत्रोच्चारण के साथ चरण धुलवा कर,तिलक लगाकर विद्यार्थियों ने आशीर्वाद लिया।