सुनेल: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत सुनेल में वाटरशेड यात्रा का जिला स्तरीय समापन समारोह आयोजित हुआ
जलग्रहण विकास के लिये प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत वाटरशेड यात्रा का जिला स्तरीय समापन समारोह रविवार दोपहर 12 बजे बाद सुनेल कस्बे में हुआ। केंद्र सरकार द्वारा जलग्रहण विकास के लिये प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत वाटरशेड यात्रा का राज्य स्तरीय कार्यक्रम बारां जिले की किशनगंज ग्राम पंचायत में 5 फरवरी 2025 से शुरू हुई है।जो आज सुनेल पहुँची।