सुनेल: सुनेल में विश्वकर्मा जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा
Sunel, Jhalawar | Feb 10, 2025 सुनेल कस्बे में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे विश्वकर्मा जयंती श्री आदि गौड ब्राह्मण समाज द्वारा शोभायात्रा निकालकर मनाई गई।शोभायात्रा विश्वकर्मा मंदिर कचहरी चौक से शुरू हुई,जो घाणा चौक, छत्री चौक,होलीखुट, सदर बाजार,राम मंदिर चौक,रंजा चौक,शिव मंदिर चौक होते हुए वापस कचहरी चौक होते हुए विश्वकर्मा मंदिर पर पहुंची।जहां महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।