सुनेल: सारंगाखेड़ा की श्री सांवरिया गौशाला में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन
Sunel, Jhalawar | Feb 13, 2025 सारंगाखेड़ा की श्री सांवरिया गौशाला में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन हो गया है।श्रद्धालु पहलवान सिंह ने गुरुवार शाम 4 बजे बताया कि श्री सांवरिया गौशाला सारंगाखेड़ा में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया था।जिसमें कथावाचक जगन्नाथ जी बरखेड़ी वाले के द्वारा सात दिवस तक कथा का वाचन किया गया। भागवत कथा के अंतिम दिन महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया।