बांसगांव: रामप्राण प्रतिष्ठा के लिए सामान लेकर अयोध्या जा रहा पिकअप पटवा के पास पलटा,बांसगांव व खजनी के दो मजदूरों की मौत
बांसगांव थानाक्षेत्र के कोठा निवासी शिवकरन व राजेश मिश्र, सरया तिवारी निवासी बेंचू, रामराज, सचिन, चंद्रकेश और राजू निवासी सरया गोरखपुर से पिकअप पर लकड़ी की बल्ली लादकर अयोध्या जा रहे थे। बस्ती जिले में फोरलेन पर अमहट पुल के पास कोतवाली थानाक्षेत्र के पटवा धर्म कांटा के पास ओवरब्रिज पार करते ही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप के ऊपर बैठे शिवकरन व राजू की मौत हो गई,