कसडोल: विश्वकर्मा जयंती की तैयारियों को लेकर ड्राइवर संघ कसडोल की बैठक संपन्न
आगामी 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर ड्राइवर संघ कसडोल द्वारा चर्चा की गई। बैठक में विश्वकर्मा जयंती को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाने तथा कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया इस दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारियों आयोजन की चर्चा की