Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Rss
bdbiharjharkhand
Previous slide
Next slide
सिंदुआरी की पावन धरती पर पूर्व मंत्री स्व. शत्रुघ्न शरण सिंह एवं पूर्व विधायक स्व. राजकुमारी देवी जी की 41वीं पुण्यतिथि पर परपोते आर्यांअंचित सहित पूरे परिवार और ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया ! #bdbiharjharkhand #bihar #koch
Gaya Town CD Block, Gaya
| Nov 12, 2026
#bdbiharjharkhand
#bihar
#koch
MORE NEWS
मस्ती
Gaya Town CD Block, Gaya | Nov 12, 2026
जहानाबाद जिला के कसैली का रेशर घोड़ा भी पहुंचेगा अनंत सिंह के गाँव थार जितने !#bdbiharjharkhand #thar #घोड़ा #horses
Gaya Town CD Block, Gaya | Nov 12, 2026
गौरव कुमार ने छठ महापर्व की भव्य तैयारियों, गया जी के उत्साहपूर्ण माहौल एवं जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। छठ महापर्व को लेकर गया जी का उत्साह देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की। 🙏🌅 Chief Minister's Office BIHAR Samrat Choudhary IPRD Bihar #ChhathMahaparv #GayaJi #BiharSarkar #districtadministrationgaya
Gaya, Bihar | Nov 12, 2026
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2027 (qualifying date) के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2027 के संबंध में आज दिनांक 12.11.2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। इस बैठक में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से आग्रह किया कि वे छूटे हुए, युवा और पहली बार पात्र बनने वाले मतदाताओं के पंजीकरण में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। साथ ही, सभी संबंधित पदाधिकारियों को 1 जनवरी, 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर पात्र मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2027 का निर्धारित कार्यक्रम: (i) मतदान केंद्रों का युक्तिकरण / पुनर्व्यवस्थापन (Rationalization/Re-arrangement of Polling Stations) - 02.11.2026 तक (ii) एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन (Publication of Integrated draft electoral rolls) - 12.11.2026 (iii) दावा एवं आपत्ति दाखिल करने की अवधि (Period for filing claims & objections) - 12.11.2026 से 11.12.2026 तक (iv) दावा एवं आपत्तियों का निष्पादन (Disposal of claims and objections) - 28.12.2026 तक (v) मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन (Final publication of electoral rolls) - 04.01.2027 गया जिलांतर्गत विधानसभावार मतदाताओं की विवरणी (प्रारूप प्रकाशन SSR 2026/27 के अनुसार): प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के अनुसार जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 30,40,728 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनका विधानसभावार एवं लिंगानुपात विवरण निम्नवत् है: | वि.स. सं. | विधानसभा क्षेत्र का नाम | पुरुष मतदाता | महिला मतदाता | तृतीय लिंग (Third Gender) | कुल मतदाता | लिंगानुपात (Gender Ratio) | |---|---|---|---|---|---|---| (225) गुरुआ पुरुष मतदाता - 1,53,741 महिला मतदाता - 1,36,780 तृतीय लिंग मतदाता - 2 कुल मतदाता - 2,90,523 लिंगानुपात - 890 (226) शेरघाटी पुरुष मतदाता - 1,47,897 महिला मतदाता - 1,35,348 तृतीय लिंग मतदाता - 5 कुल मतदाता - 2,83,250 लिंगानुपात - 915 (227) इमामगंज पुरुष मतदाता - 1,61,758 महिला मतदाता - 1,46,260 तृतीय लिंग मतदाता - 8 कुल मतदाता - 3,08,026 लिंगानुपात - 904 (228)बाराचट्टी पुरुष मतदाता - 1,66,684 महिला मतदाता - 1,50,949 तृतीय लिंग मतदाता - 1 कुल मतदाता - 3,17,634 लिंगानुपात - 906 (229) बोधगया पुरुष मतदाता - 1,75,554 महिला मतदाता - 1,59,752 तृतीय लिंग - 3 कुल मतदाता - 3,35,309 लिंगानुपात - 910 (230) गया टाउन पुरुष मतदाता - 1,46,341 महिला मतदाता - 1,35,643 तृतीय लिंग मतदाता - 3 कुल मतदाता - 2,81,987 लिंगानुपात - 927 (231) टिकारी पुरुष मतदाता - 1,63,726 महिला मतदाता - 1,42,817 तृतीय लिंग मतदाता - 6 कुल मतदाता - 3,06,549 लिंगानुपात - 872 (232) बेलागंज पुरुष मतदाता - 1,50,917 महिला मतदाता - 1,33,183 तृतीय लिंग मतदाता - 2 कुल मतदाता - 2,84,102 लिंगानुपात - 882 (233) अतरी पुरुष मतदाता - 1,64,474 महिला मतदाता - 1,49,138 तृतीय लिंग मतदाता - 2 कुल मतदाता - 3,13,614 लिंगानुपात - 907 (234) वजीरगंज पुरुष मतदाता - 1,67,862 महिला मतदाता - 1,51,870 तृतीय लिंग मतदाता - 2 कुल मतदाता - 3,19,734 लिंगानुपात - 905 जिला योग पुरुष मतदाता - 15,98,954 महिला मतदाता - 14,41,740 तृतीय लिंग मतदाता - 34 कुल मतदाता - 30,40,728 लिंगानुपात - 902 जिला प्रशासन द्वारा सभी आम नागरिकों एवं पात्र मतदाताओं से अपील की गई है कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपने नाम की जांच अवश्य कर लें और आवश्यकतानुसार 12 नवंबर से 11 दिसंबर, 2026 के बीच अपना दावा या आपत्ति दर्ज कराएं। CMO Bihar Samrat Choudhary DD News Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar GAYA Police Election Commission of India
Gaya, Bihar | Nov 12, 2026
ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश गया, 12 नवंबर 2026, जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय में आये अनेकों फरियादियों को देख उनकी समस्याओं को सुना गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 50 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं गयी। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, आरटीपीएस, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ज़िला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें। CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar GAYA Police #GayaDistrict #JanataDarbar #PublicGrievance #GoodGovernance #Bihar
Gaya, Bihar | Nov 12, 2026
छठ महापर्व के पारंपरिक गीतों से गूंज उठा गया जी बस स्टैंड। 🎶🌅 यात्रियों का स्वागत छठी मैया के मधुर गीतों के साथ किया जा रहा है। पूरा गया जी छठमय माहौल में सराबोर है। 🙏 Chief Minister's Office BIHAR Samrat Choudhary IPRD Bihar #ChhathMahaparv2026 #GayaJi #GayaBusStand #BiharSarkar #districtadministration
Gaya, Bihar | Nov 12, 2026
ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश गया, 12 नवंबर 2026, जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय में आये अनेकों फरियादियों को देख उनकी समस्याओं को सुना गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 50 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं गयी। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, आरटीपीएस, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ज़िला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें। CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar GAYA Police Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar #GayaDistrict #JanataDarbar #PublicGrievance #GoodGovernance #Bihar
Gaya, Bihar | Nov 12, 2026
छठ महापर्व को लेकर गया जी एयरपोर्ट पहुँची श्रद्धालु ने जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों एवं स्वागत व्यवस्था की सराहना की। एयरपोर्ट पर छठ गीतों की मधुर धुन, आकर्षक पोस्टर एवं होर्डिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वागत देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की। 🙏 @IPRDBihar @SamratChoudhary @CMOBihar @BiharGovt @GayaDistrictAdministration #ChhathMahaparv #ChhathPuja2026 #GayaJi #Bihar #DistrictAdministrationGaya
Gaya, Bihar | Nov 12, 2026