बिहटा: बिहटा आईआईटी परिसर स्थित प्राइवेट स्कूल को न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं खोलने पर लोगों का हंगामा
Bihta, Patna | Apr 2, 2026 बिहटा आईआईटी परिसर स्थित प्राइवेट स्कूल फाउंडेशन एकेडमी को न्यायालय के निर्देश के बावजूद आईआईटी प्रशासन की द्वारा नहीं खोल दिए जाने के विरोध में लोगों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल आभा कुमारी ने आईआईटी प्रशासन पर मनमानी और न्यायालय के निर्देश की अहवेला करने का आरोप लगाया। मामला गुरुवार के दोपहर 2:25 की है।