Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिए स्वर्णिम दिन है। कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक सहित कई जनहितैषी विधेयकों को मंजूरी दी है। सरकार के अनुसार यह फैसला 'एक देश, एक विधान' की भावना को मजबूत करते हुए सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार, न्याय और अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। क्या बदल सकता है? आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए।

Dewas Nagar, Dewas | Jul 19, 2026

MORE NEWS

कलेक्‍टर श्री ऋतुराज की अध्‍यक्षता में जिले के कृषि रोड मेप के संबंध में कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।  
#dewas #देवास
@JansamparkMP
@minmpkrishi
@CMMadhyaPradesh
@DrMohanYadav51
@CommissionerUJN
@riturajias https://t.co/8DP3EFtqew

कलेक्‍टर श्री ऋतुराज की अध्‍यक्षता में जिले के कृषि रोड मेप के संबंध में कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। #dewas #देवास @JansamparkMP @minmpkrishi @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @CommissionerUJN @riturajias https://t.co/8DP3EFtqew

Dewas, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026

देवास। जिले के कन्नौद में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस और किसान कांग्रेस ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा, जबकि पुतला दहन को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर छीना-झपटी भी हुई।

प्रदर्शन की शुरुआत एसडीएम कार्यालय से हुई, जहां से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर बस स्टैंड तक मार्च किया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

बस स्टैंड पर कार्यकर्ता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना के प्रतीकात्मक पुतले लेकर पहुंचे। पुलिस ने दो पुतलों में लगी आग को फायर ब्रिगेड की मदद से बुझा दिया। वहीं तीसरे पुतले को जलाने के प्रयास के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी छीना-झपटी देखने को मिली।

कांग्रेस ने सरकार से ई-टोकन खाद वितरण व्यवस्था समाप्त करने, मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी सुनिश्चित करने, किसानों के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण, अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का सर्वे कर उचित मुआवजा देने सहित कई मांगें उठाईं।

प्रदर्शन को देखते हुए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। स्थिति पर पुलिस की लगातार निगरानी बनी रही और बाद में प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया।

News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .

.
In news ad 
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews #dewas

देवास। जिले के कन्नौद में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस और किसान कांग्रेस ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा, जबकि पुतला दहन को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर छीना-झपटी भी हुई। प्रदर्शन की शुरुआत एसडीएम कार्यालय से हुई, जहां से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर बस स्टैंड तक मार्च किया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बस स्टैंड पर कार्यकर्ता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना के प्रतीकात्मक पुतले लेकर पहुंचे। पुलिस ने दो पुतलों में लगी आग को फायर ब्रिगेड की मदद से बुझा दिया। वहीं तीसरे पुतले को जलाने के प्रयास के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी छीना-झपटी देखने को मिली। कांग्रेस ने सरकार से ई-टोकन खाद वितरण व्यवस्था समाप्त करने, मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी सुनिश्चित करने, किसानों के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण, अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का सर्वे कर उचित मुआवजा देने सहित कई मांगें उठाईं। प्रदर्शन को देखते हुए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। स्थिति पर पुलिस की लगातार निगरानी बनी रही और बाद में प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues . . In news ad . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews #dewas

Dewas Nagar, Dewas | Jul 20, 2026

देवास में छात्रों ने बनाई मानव श्रृंखला, नशामुक्ति का लिया संकल्प
'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत के.पी. कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
देवास | देवास में मध्यप्रदेश पुलिस के "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत सोमवार को थाना नाहर दरवाजा पुलिस ने के.पी. कॉलेज में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
यह अभियान मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 15 से 30 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। देवास जिले में पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और संस्थानों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
देवास पुलिस ने आमजन, युवाओं और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि नशामुक्ति को केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी समझें और स्वस्थ, सुरक्षित एवं संस्कारित समाज के निर्माण में सहयोग करें।
#TIMESMP #Dewas #NashaMukti #DrugFreeIndia #MadhyaPradeshPolice #DewasPolice

देवास में छात्रों ने बनाई मानव श्रृंखला, नशामुक्ति का लिया संकल्प 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत के.पी. कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ देवास | देवास में मध्यप्रदेश पुलिस के "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत सोमवार को थाना नाहर दरवाजा पुलिस ने के.पी. कॉलेज में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। यह अभियान मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 15 से 30 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। देवास जिले में पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और संस्थानों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देवास पुलिस ने आमजन, युवाओं और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि नशामुक्ति को केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी समझें और स्वस्थ, सुरक्षित एवं संस्कारित समाज के निर्माण में सहयोग करें। #TIMESMP #Dewas #NashaMukti #DrugFreeIndia #MadhyaPradeshPolice #DewasPolice

Dewas Nagar, Dewas | Jul 20, 2026

बहु प्रतीक्षित सभी नगर निगम के एल्डरमैन की सूची घोषित....

बहु प्रतीक्षित सभी नगर निगम के एल्डरमैन की सूची घोषित....

Dewas Nagar, Dewas | Jul 20, 2026

एबेनेज़र सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देवास में भारत सरकार के आरआरआर (Reduce, Reuse, Recycle) अभियान के अंतर्गत "नेकी की दीवार" का शुभारंभ एवं हरित दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवास नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार (आईएएस) थे। आयुक्त महोदय ने "नेकी की दीवार" का शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, पुनर्चक्रण, संसाधनों के पुनः उपयोग एवं सामाजिक सेवा के महत्व पर प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

हरित दिवस के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों ने लगभग 600 पौधे विद्यालय में लाकर परिसर को हरियाली से आच्छादित कर दिया। साथ ही "नेकी की दीवार" के माध्यम से उपयोग योग्य पुराने वस्त्र, पुस्तकें, खिलौने एवं अन्य आवश्यक सामग्री जरूरतमंदों तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया, जिससे सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा मिला।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री अशोक जोशी, प्राचार्य श्री प्रतीक मेहरुनकर, उप-प्राचार्या सुश्री नीरू पाण्डेय एवं प्रशासनिक अधिकारी श्री गौरव देवरे ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सेवा भावना को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे समाजोपयोगी एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। 

#dewas #ebenezer #hellodewas

एबेनेज़र सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देवास में भारत सरकार के आरआरआर (Reduce, Reuse, Recycle) अभियान के अंतर्गत "नेकी की दीवार" का शुभारंभ एवं हरित दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवास नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार (आईएएस) थे। आयुक्त महोदय ने "नेकी की दीवार" का शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, पुनर्चक्रण, संसाधनों के पुनः उपयोग एवं सामाजिक सेवा के महत्व पर प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। हरित दिवस के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों ने लगभग 600 पौधे विद्यालय में लाकर परिसर को हरियाली से आच्छादित कर दिया। साथ ही "नेकी की दीवार" के माध्यम से उपयोग योग्य पुराने वस्त्र, पुस्तकें, खिलौने एवं अन्य आवश्यक सामग्री जरूरतमंदों तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया, जिससे सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा मिला। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री अशोक जोशी, प्राचार्य श्री प्रतीक मेहरुनकर, उप-प्राचार्या सुश्री नीरू पाण्डेय एवं प्रशासनिक अधिकारी श्री गौरव देवरे ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सेवा भावना को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे समाजोपयोगी एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। #dewas #ebenezer #hellodewas

Dewas Nagar, Dewas | Jul 20, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिए स्वर्णिम दिन है। कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक सहित कई जनहितैषी विधेयकों को मंजूरी दी है। सरकार के अनुसार यह फैसला 'एक देश, एक विधान' की भावना को मजबूत करते हुए सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार, न्याय और अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। क्या बदल सकता है? आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए। - Dewas Nagar News