खजनी: बहादुरपुर से कुरी बाजार तक जर्जर मार्ग की समस्या को लेकर सर्वजन आवाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर जनपद में खजनी तहसील के दक्षिणांचल छोर पर स्थित विकासखंड बेलघाट में बहादुरपुर से कुरी बाजार तक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके मार की समस्या को लेकर सर्वजन आवाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी खजनी के हाथों मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक पत्रक सौंपा।कार्यकर्ताओं ने पहले शंकरपुर में अशोक स्तंभ के पास एक बैठक भी किया।