खजनी: ईद ए मिलाद पर कुरी कस्बे सहित कई अन्य गाँव में निकाला गया भव्य जुलूस, बेलघाट थाने व कुरी बाजार चौकी की पुलिस रही मुस्तैद
कुरी बाजार मे ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए- मुहम्मदी निकाला गया। जिसमें शामिल मुस्लिम समुदाय के लोगों ने डीजे की धुनों पर पुरजोश अंदाज में मदरसों से निकल कर गलियों मोहल्लों से गुजरते हुए, "सरकार की आमद मरहब्बा" "हुजूर की आमद मरहब्बा" "हिंदुस्तान जिंदाबाद" "इस्लाम जिंदाबाद" के नारे लगाए जिससे पूरा इलाका गूंज उठा।