खजनी: बरपार बरगाह गांव में छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, खजनी थाने में हुआ मुकदमा दर्ज
खजनी क्षेत्र के बरपार बरगाह गांव के रहने वाले मरहूम अब्दुल रहीम के पुत्र के घर में छत के रास्ते भीतर घुसे चोरों ने कीमती गहने और नकद डेढ़ लाख रूपए चुरा लिए। तहरीर में पीड़ित मोनू उर्फ जुलकर नैन ने पुलिस को बताया है कि पूरा परिवार भोजन करके सो रहा था। घर में घुसे चोरों ने 2 हार, 2 पीस मांग टीका, 3 अंगूठी, एक चैन सहित कई अन्य समान व नगदी का चोरी कर लिया है।