खजनी: उनवल चौकी क्षेत्र के कस्बा संग्रामपुर उनवल नगर पंचायत के वार्ड नं 11 में स्कूटी सवार को बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर
खजनी थाने की उनवल चौकी क्षेत्र के कस्बा संग्रामपुर उनवल नगर पंचायत के वार्ड नं 11 में स्कूटी से जा रहे पिता पुत्र को नशे की हालत में तेज गति से बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह से जख्मी हुए पिता पुत्र को गंभीर हाल में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना लगभग 9 : 30 बजे रात की है।