खुसरूपुर: खुसरूपुर महादेवा हाई स्कूल के मुख्य द्वार पर कीचड़ और गंदे पानी जमा रहने के विरोध में मानव अधिकार मंच ने दिया धरना।
खुसरूपुर का एकमात्र महादेवा हाई स्कूल जहां 5000 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। मुख्य द्वार पर वर्षों से कीचड़ और गंदे नाली का पानी जमा रहता है। इसके विरोध में मानव अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामजतन यादव के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना दिया गया है। मौके पर उन्होंने कहा यदि समय रहते इसका निदान स्थानीय प्रशासन,सांसद और विधायक ने नहीं निकाला तो बड़ा आंदोलन होगा