बिंदकी: बिंदकी के बैंक ऑफ़ बड़ौदा के बाहर लगे एटीएम से जालसाजों ने दो अलग-अलग खातों से निकाले ₹5000, पुलिस को दी गई सूचना
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली रोड बैंक ऑफ़ बड़ौदा के बाहर लगे एटीएम से जाल साजों ने 25 दिसंबर 2025 को एक खाते से ₹4000 तथा दूसरे खाते से ₹1000 दोनों खातों से कुल ₹5000 निकाल लिए। जानकारी होने पर बैंक अधिकारियों ने बुधवार को दिन में करीब 1:00 बजे पुलिस को तहरीर देकर सूचित किया। बैंक अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल करने की मांग किया।