बिंदकी: बिंदकी कोतवाली पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया, भेजा न्यायालय
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली पुलिस ने बिंदकी कस्बे के गांधी चौराहे से बुधवार को पाक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त अंशू कुमार उम्र लगभग 21 वर्ष पुत्र अयोध्या निवासी ग्राम चंदापुर भदावर थाना सजेती जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को दिन में करीब 1:00 बजे कानूनी कार्रवाई कर अभियुक्त अंशू कुमार को न्यायालय भेज दिया।