बिंदकी: जहानाबाद के समीप साढ़ रोड होली सराय मोड़ पर ट्रैक्टर और ई-रिक्शा में हुई टक्कर, दोनों खंदक में घुसे, तीन लोग घायल
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना कस्बे के समीप साढ़ रोड में होली सराय मोड़ के निकट बुधवार की सुबह लगभग 9:30 बजे ट्रैक्टर और ई रिक्शा में टक्कर हो गई। जिसमें ई-रिक्शा चालक प्रिंस उम्र 20 वर्ष, ई-रिक्शा सवार राहुल राजपूत उम्र 20 वर्ष तथा सलीम उम्र 40 वर्ष घायल हो गए। गंभीर घायल प्रिंस तथा राहुल राजपूत को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची।