बिंदकी: बिंदकी के मंडी समिति परिसर में मिलर्स एवं गल्ला व्यापार समिति ने प्रदर्शन कर जर्जर पानी की टंकी बनवाने की मांग की
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मंडी समिति परिसर में बुधवार को दिन में 2 बजे मिलर्स एवं गल्ला व्यापार समिति के अध्यक्ष शिवम गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया कहा गया की मंडी समिति परिषद में बनी पानी की टंकी जर्जर है उसे पानी टपकता है कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जर्जर टंकी बनवाई जाए या नई टंकी बनवाई जाए। उपाध्यक्ष ओम शुक्ला तथा सोमू गुप्ता आदि रहे।