बिंदकी: बिंदकी-खजुहा मार्ग पर बावन इमली शहीद स्मारक के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बिंदकी-खजुहा मार्ग में बावन इमली शहीद स्मारक के समीप मंगलवार की देर शाम 7 बजे अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार अंकित उम्र 28 वर्ष पुत्र धर्मेंद्र निवासी मोहल्ला चौक कस्बा जहानाबाद जनपद फतेहपुर घायल हो गया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया।