बिंदकी: बारा गांव में नोटिस फाड़ने के आरोप में BLO ने ग्राम प्रधान के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का दर्ज कराया मुकदमा
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बारा गांव की रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती रामरती गांव में बीएलओ का काम कर रही है। मंगलवार की देर शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने प्रधान पति के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें कहा है कि वह गांव में नाम संशोधन की नोटिस वितरण कर रही थी तभी ग्राम प्रधान पति ने नोटिस खींचकर फाड़ दिया।